window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); टिहरीनगर चाणक्यपुरी में सीएम के जन्मदिवस पर राष्ट्रभृत यज्ञ आयोजित | T-Bharat
September 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

टिहरीनगर चाणक्यपुरी में सीएम के जन्मदिवस पर राष्ट्रभृत यज्ञ आयोजित

देहरादून: धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टिहरीनगर चाणक्य पुरी में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वीर सिंह पंवार के द्वारा राष्ट्रभृत यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यहां महापौर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे। महापौर नेघ् मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर राज्यमंत्री खेम सिंह पाल, राज्य मंत्री चैधरी अजीत सिंह, राज्य मंत्री जगबीर सिंह भंडारी, महानगर सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल, पार्षद दर्शन लाल बिंजोला, पार्षद नीलम उनियाल, पहाड़ी प्रजामंडल के महासचिव अनुराग पंत, किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चैहान, जगदंबा नौटियाल, विनोद रावत, गणेश उनियाल, गुड्डी थपलियाल, उर्मिला पंत आदि मौजूद रहे।
सीएम के जन्मदिन पर अन्य मंडलों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गयेघ्। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर, युवा मोर्चा द्वारा खेल सामग्री वितरण औरघ् महिला मोर्चा द्वारा फल वितरण का कार्यक्रम किया गया।

news
Share
Share