देहरादून/टिहरी: टिहरी गढ़वाल के कोटी कालोनी स्थित साहसिक खेल अकादमी का नाम माउन्ट एवरेस्ट विजेता निवासी तुंगोली, नकोट टिहरी गढ़वाल स्व. दिनेश सिंह रावत के नाम पर रखे जाने की मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में विधायक डॉ धनसिंह नेगी द्वारा शनिवार को साहसिक खेल अकादमी का नाम माउन्ट एवरेस्ट विजेता स्व0 दिनेश सिंह रावत साहिसक खेल अकादमी का विधिवत नामकरण कर उदघाटन किया गया। य कार्यक्रम टूरिज्म ऑफिस टिहरी द्वारा कराया गया। इसमें सुरेश सिंह यादव जिला पर्यटन अधिकारी, सोबत सिंह राणा साहसिक खेल अधिकारी एवम विजय सिंह राणा सहायक पर्यटक अधिकारी उपस्थित रहे।
साहसिक खेल अकादमी का नाम माउन्ट एवरेस्ट विजेता दिनेश सिंह रावत के नाम पर रखा गया

More Stories
सिंगल-यूज प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियानः मुख्यमंत्री
एचआईवी एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा
आयुष मंत्री मदन कौशिक ने आयुष विभाग की समीक्षा बैठक ली