
न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के व्यापारियों ने चंद्राचार्य चौक पर स्वतंत्रता दिवस मनाया
Uttarakhand,(Amit kumar): न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के व्यापारियों ने चंद्राचार्य चौक पर स्वतंत्रता दिवस मनाया। चंद्राचार्य चौक पर ध्वजारोहण अध्यक्ष मृदुल कौशिक के द्वारा किया गया इस अवसर पर अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि जो सपना देश की आजादी में शहीद हुए वीरों ने देखा था आज भारत को उसी राह पर चलना चाहिए सभी को आपस में प्रेम व भाईचारे से रहना चाहिए ।इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनूप सिंह सिद्धू, महामंत्री दीपक अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष सुनील गुलाटी ,डॉक्टर यतींद्र नागयान, डॉ विकास दीक्षित, राहुल अग्रवाल, सतनाम भाटिया ,प्रेम थापा, पंकज सैनी, बाबू सिंह, पवन दुबे, ब्रजराज खरे, मंजू सिंह, रंजना चतुर्वेदी ,संदीप शर्मा, सतपाल सिंह आदि व्यापारी उपस्थित थे।

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश