
-Amit kumar
युवा शहर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुमित श्रीकुन्ज ने अयोध्या में श्री राम लला के मंदिर शिलान्यास पर खुश जताते हुए कहा कि श्री राम चन्द्र जी जैसा चरित्र ही हमारे जीवन का आधार है आज बहुत खुशी का दिन है भगवान श्री राम लला के जन्म स्थल को आज भव्य रूप दिया जा रहा है जिससे प्रत्येक हिन्दू को गर्व की अनुभूति हो रही है हम समस्त व्यापारियों व हरिद्वार वासियो से निवेदन करते है के वे आज प्रत्येक घर मे घी के दिये जला कर प्रभु के नाम से दीपावली मनाएं ।
युवा शहर व्यापार मण्डल के महामंत्री विक्की आडवाणी ने कहा कि श्री राम हमारे आदर्श है श्री राम चन्द्र नाम मात्र लेने से ही एक ऊर्जा का संचार होने लगता है आज हिंदुस्तान के लिए विशेष दिन है करोड़ो हिंदुओ की आस्था आज सार्थक हुई है हम प्रत्येक व्यापारी व निवासियों से अनुरोध करते है कि आज घरों में दीपक जलाने के साथ ही अपने घरों में सुंदर कांड व हनुमान चालीस का भी पाठ करें ।।

More Stories
प्रशासन गांव की ओर, न्याय पंचायत सरोना में मंत्री गणेश जोशी की उपस्थित में एडीएम ने सुनी जनसमस्याएं
मुठभेड़ के बाद गैस एजेंसी मालिक के हत्यारे पुलिस ने दबोचे
बेहतर खरीद रणनीति का फायदा, यूपीसीएल की 160 करोड़ की बचत