
हरिद्वार,(Amit kumar): कोरोना की रोकथाम को जनहित में हरिद्वार के सम्पूर्ण बाजारों का साप्ताहिक बंदी का नियत एक दिन तय करके सम्पूर्ण लोकडाउन के साथ देहरादून की तर्ज पर हरिद्वार के सभी बाजारों को सेनेटाइज करवाये जिला प्रसाशन। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए साप्ताहिक बंदी का नियत एक दिन तय करके उस दिन सम्पूर्ण लोकडाउन के साथ देहरादून की तर्ज पर हरिद्वार के पूरे बाजारों को सेनेटाइज करवाये जाने की मांग की।सुनील सेठी ने कहा कि यदि समय रहते हुए हम आज संभालेंगे नहीं तो आने वाला वक्त हमें गुनहगार कहेगा। उन्होंने अपील की है कि सभी इस कोरोना जैसी महामारी में अपने और अपने परिवार का विशेष ध्यान दे। जिससे कि समय रहते बचा जा सके। सेठी ने सभी व्यापारी भाइयो से अपील की है कि जिला प्रशासन द्वारा जारी ादेशो का पालन करते हुए अपने साप्तहिक बंदी को पुरत्या सफल बनाये,साथ जिला प्रशासन से मांग भी की है कि उस साप्तहिक बंदी के दौरान देहरादून की तर्ज पर बाजारो का सेनेटाइजेशन भी कराया जाय।

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश