
हरिद्वार,(Amit kumar): आम आदमी पार्टी हरिद्वार जोन के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष हेमा भण्डारी के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट से मिले एवम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल, भारत सरकार, मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार एवम शहरी विकास मंत्री को प्रेषित किया। ज्ञापन में पार्टी ने कहा कि विगत कई माह से भूमिगत गैस पाइप लाइन एवम विधुत विभाग द्वारा अंडरग्राउंड लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे सड़क जगह जगह खोद दी गयी है । कुछ जगह कार्य पूरा होने के बाद खोदी गयी सड़को को खानापूर्ति भराव करके छोड़ दी गयी है एवं कई जगह कार्य अधूरे है या फिर बन्द पड़े है। जिससे बरसात में दुर्घटना एवम अस्तव्यवस्था का माहौल होने की पूरी संभावना है। इस घोर अनिमितयता के खिलाफ आम आदमी पार्टी हरिद्वार ने मामले पर त्वरित कार्यवाही करने की मांग करते है। ज्ञापन देने वालो में जिला अध्यक्ष हेमा भण्डारी, जिला सचिव अनिल सती, विधानसभा प्रभारी ज्वालापुर संजू नारंग, विधानसभा अध्यक्ष रानीपुर अनिल कुमार, पवन कुमार, अकरम, राकेश लोहट, अर्जून सिंह, इस्माइल उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
कृषि मंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
रेशम उत्पादन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएः मंत्री जोशी