
देहरादून,(amit kumar): मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने फिल्म एवं टीवी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशांत सिंह ने अपनी अभिनय क्षमता से फिल्म जगत में एक मुकाम हासिल किया है। उन्होंने उत्तराखंड में भी शूटिंग की थी। कम उम्र में उनके निधन से फिल्म जगत ने एक प्रतिभाशाली अभिनेता को खो दिया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश