
यही स्थिति रही तो किसान भूखे मर जाएंगेः रविंद्र सिंह आनंद
देहरादून, (Amit kumar): आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि कल मंडी समिति द्वारा यह आश्वासन दिया गया था की वह शहर में सब्जी और फल की सप्लाई को रुकने नहीं देगी एवं व्यवस्था बनाएगी परंतु सुबह तड़के जब किसानों की उत्पाद मंडी पहुंची तो किसी प्रकार की व्यवस्था ना होने के कारण किसानों को मायूसी का सामना करना पड़ा इतना ही नहीं वहां पहुंचे कुछ फुटकर व्यापारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया जोकि बहुत ही निंदनीय है। श्री आनंद ने कहा कि किसानों द्वारा उनसे संपर्क साधा जा रहा है और किसान असमंजस की स्थिति का सामना कर रहे हैं यदि यही स्थिति रही तो उनके लिए जीवन मृत्यु जैसा दृश्य उत्पन्न हो जाएगा उन्होंने चेताया कि यदि प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम इस स्थिति में ना उठाए गए तो उन्हें मजबूरन किसानों के हित में आंदोलन करना पड़ेगा ।

More Stories
महिला आरक्षण लागू करने में देरी बर्दाश्त नहीं, विधानसभा घेराव में महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
जांच के लिए विशिष्ट उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित हुए देहरादून के डिटेक्टिव देव
महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर न हो किसी भी प्रकार की राजनीतिः सीएम धामी