
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षामंत्री ने ली बैठक, जून में संपन्न कराने पर हुआ विचार
देहरादून, (Amit kumar): उत्तराखंड में कोरोना वायरस के चलते बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न नहीं हो पाई है, इसी को लेकर शुक्रवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बोर्ड परीक्षा के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. आरके कुंवर, शिक्षा विभाग के सचिव, अपर सचिव और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जून माह में बोर्ड परीक्षाओं को संपन्न कराने पर विचार विमर्श किया गया। कोरोना वायरस के चलते बोर्ड परीक्षाओं पर रोक लगा दी गई थी। जिस कारण बोर्ड परीक्षाएं अबतक संपन्न नहीं हो पाई हैं, लेकिन अब शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षाओं को संपन्न कराने की तैयारियां शुरू कर दी है। इसी को लेकर मंडी गेस्ट हाउस में बोर्ड परीक्षाओं के अधिकारी के साथ शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बैठक की। जिसमें जून माह में बची हुई बोर्ड परीक्षाओं को संपन्न कराया जाने का निर्णय लिया गया। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और छात्र-छात्राओं के बचाव का पूरा ध्यान रखा जाएगा। परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज कराने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द बोर्ड परीक्षाओं की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहेगा, जिससे परीक्षा केंद्र में आने वाले छात्र-छात्राएं भी डेस्टेंसिंग का पालन करें।

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश