
आप पार्टी ने दिया गैस के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में दिया धरना
हरिद्वार,(Amit kumar): आम आदमी पार्टी जिला हरिद्वार द्वारा गैस के दाम बढ़ने के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक धरना अपने अपने निवास में रखा गया एवम गैस के दाम वापिस लेने की मांग की गई। आप की जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि एक तरफ लॉक डाउन में काम काज पूरी तरह बन्द है,रोजगार का संकट खड़ा है व्यापार ,उद्योग पूरी तरह चैपट है। ऐसे में जनता राहत की उम्मीद सरकार से लगाई बैठी थी परंतु गैस कंपनियों के दाम बढ़ाने से महिलाओं पर आर्थिक बोझ बढेगा। हेमा ने कहा कि सरकार को ऐसे समय जबकि हर तरफ से महामारी की मार पड़ी है ऐसे में रसोई गैस के दाम बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी की कमर तोड़ दी। घर मे रहकर उपवास करने वालो में हेमा भण्डारी जिला अध्यक्ष, अनिल सती जिला सचिव, रणधीर सिंह जिला संगठन मंत्री, संजू नारंग विधानसभा प्रभारी ज्वालापुर,अर्जून सिंह ,तनवीर, संजय मेहता रहे।

More Stories
जनता दर्शन में उमड़ी भीड़ः 1़9़5 फरियादी पहुंचे समाधान की आस में
बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों को मिला आत्मविश्वास और मानसिक शांति का मंत्र
उत्तराखण्ड में कोडीन युक्त कफ सिरप पर बड़ी कार्रवाई, जन स्वास्थ्य सर्वोपरि