हरिद्वार, गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्री राम नाम विश्व बैंक समिति द्वारा हर की पौड़ी पर गंगा जी का दुग्धाभिषेक कर विश्व शान्ति व कोरोना वायरस से निजात दिलाये जाने की कामना की गई। श्री राम नाम विश्व समिति के राष्ट्रीय महासचिव पंडित सुमित तिवारी ने कहा कि श्री राम नाम विश्व बैंक समिति का जनसहयोग अभियान जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है तभी से निरन्तर जारी है।उन्होंने कहा कि हमने आज माँ गंगा का दुग्धाभिषेक कर उनसे प्रार्थना की पूरे विश्व मे शांति की स्थापना हो और कोरोना नामक वैश्विक महामारी से सभी को निजात मिले। उन्होंने बताया कि गंगा पूजन के उपरांत संस्था की संरक्षक श्री मति आशा शर्मा के सहयोग से 2,000 लोगों को फल वितरित किये गए। सुमित तिवारी ने कहा कि श्री राम नाम विश्व बैंक समिति द्वारा जरूरत मंदो की सेवा का प्रयास निरन्तर जारी है। कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में श्री मति आशा शर्मा, नवनीत तिवारी, संदीप, राजीव शर्मा, मनोज शर्मा, विक्की, अरुण, मुन्ना, राघव आदि लोग शामिल रहे।
गंगा जी का दुग्धाभिषेक कर विश्व शान्ति व कोरोना वायरस से निजात दिलाये जाने की कामना की
गंगा जी का दुग्धाभिषेक कर विश्व शान्ति व कोरोना वायरस से निजात दिलाये जाने की कामना की

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश