
पूर्व पीएम चैधरी चरण सिंह को भारतरत्न से सम्मानित किए जाने की मांग
देहरादून,(Amit kumar):। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भूतपूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा स्वर्गीय चैधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की है। धीरेंद्र प्रताप ने उनकी पुण्यतिथि पर जारी एक बयान में आज यहां कहा कि स्वर्गीय चैधरी चरण सिंह ने आजीवन देश के किसानों के लिए अपना जीवन लगाया और सदैव ईमानदारी और सादगी के प्रतीकष् रहे .अब समय आ गया है कि देश उनके बारे में सोचें और देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से उन्हें सम्मानित करके देश की 135 करोड़ जनता को यह संदेश दे कि ष्ईमानदारी और शिष्टाचारष्किसी भी देश को आगे ले जाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है और हमें जीवन से बेईमानी और भ्रष्टाचार को दूर करना होगा। तभी हम भारत राष्ट्र को दुनिया की सबसे शक्तिशाली ताकत बना सकेंगे।

More Stories
सृष्टि कंडारी दहेज हत्या प्रकरण में पति सौरभ व ननद सुरभी गिरफ्तार
राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी
दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रदान किए प्रमाणपत्र एवं पदक