
कोरोना काल में सामाजिक संगठनों व संस्थाओं को भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिएः अजेय
देहरादून,(Amit kumar): भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय ने कहा कि कोरोना काल में सरकार के साथ-साथ सामाजिक संगठनों व संस्थाओं को भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए। भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं व संगठनों से संवाद कायम किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान अनेक सामाजिक संस्थाओं ने अपनी जिम्मेदारी का कुशलता से निर्वहन किया और प्रशंसनीय कार्य किया। मगर अब बड़ी संख्या में प्रवासी अपने घरों को लौट रहे हैं। ऐसे में सामाजिक कार्यकर्ताओं व संस्थाओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि प्रवासियों की घर वापसी पलायन की पीड़ा से जूझ रहे पहाड़ के लिए एक अवसर भी लेकर आया है। प्रदेश व केंद्र सरकार के स्तर पर प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सामाजिक संस्थाएं इस दिशा में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर सरकार के प्रयासों को गति दे सकती हैं। कार्यक्रम की संयोजक भाजपा की प्रदेश मंत्री मधु भट्ट ने कहा कि उनकी पार्टी राजनीति को समाज सेवा का माध्यम मानती है। कोरोना संकट में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन बखूबी किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में समाधान संस्था की डा. रेणु सिंह, समर्पण की डा. गीता खन्ना, भुवनेश्वरी महिला आश्रम के ज्ञान सिंह रावत, हर्षल फाउंडेशन की रमा गोयल, महामंडलेश्वर अवधूत बाबा अरुण, जैविक उत्पाद कृषि समूह के दीपक उपाध्याय, यूथ आइकन क्रियेटिव फाउंडेशन के शशि भूषण मैठाणी पारस, भारती व्यास, मधु सचिन जैन, तेज राम सेमवाल, मीरा सकलानी, सुशील बहुगुणा, देवेश, संदीप जैन, विशंबर नाथ बजाज आदि जुड़े थे।

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश