हरिद्वार, (Amit kumar):। देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं गंगा मां की रसोई भंडार के कार्यक्रम संयोजक संदीप अरोड़ा के नेतृत्व मे मूक बधिर अतुल राठौर, मूक बधिर विधांशु खुल्लर, मूक बधिर अमन शर्मा और अंकित राठौर ने हरिलोक कालॉनी, चंडीघाट और विकास कॉलोनी के निवासियो को राशन सामग्री वितरित की। संदीप अरोड़ा ने इन मूक बधिर साथियो के हाथो से भी गरीबो को राशन सामग्री बंटवाई। 46वें दिन लगातार गंगा मां की रसोई भंडार का कार्य कर रहे कार्यक्रम संयोजक संदीप अरोड़ा और श्रीसाई इंस्टीटयूट के प्रबंध निदेशक संजीव शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के मददेनजर लॉकडाउन-4 का होना बहुत दुखद है लेकिन हम इस संकट की घड़ी मे सरकार के साथ है। आमजन को भी इसका पालन करना चाहिए। हम जानते है कि हमारा व्यापार और संस्थान बंद है लेकिन ऐसी स्थिति से हम निपटने के लिए तैयार है। मूक बधिर अतुल राठौर और अंकित राठौर कहा कि हम जानते हैं कि लॉक डाउन से हर कोई परेशान है, लेकिन कोरोना वायरस से बचने के लिए ये जरूरी है। सरकार के पास इसके अलावा कोई और चारा नही है। मूक बधिर विधांशु खुल्लर और मूक बधिर अमन शर्मा ने कहा कि बहुत सुखद है कि हमारे संगठन देवभूमि बधिर एसोसिएशन की ओर से गंगा मां की रसोई भंडार 46 दिनो से लगातार जरूरतमंदो की सेवा कर रहा है और हमे भी सेवा करने का मौका दिया गया। जिंदगी मे पहली बार हमे ऐसा करने का मौका मिला। इसके लिए अपने अध्यक्ष संदीप अरोड़ा जी का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूँ।
देवभूमि बधिर एसोसिएशन और श्रीसाई इंस्टीटयूट के प्रोजेक्ट गंगा मां की रसोई भंडार ने का जरूरतमंदो को राशन सामग्री


More Stories
सृष्टि कंडारी दहेज हत्या प्रकरण में पति सौरभ व ननद सुरभी गिरफ्तार
राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी
दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रदान किए प्रमाणपत्र एवं पदक