window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); अनुष्का और टीम ने पाताल लोक के साथ मनाया सफलता का जश्न! | T-Bharat
April 29, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

अनुष्का और टीम ने पाताल लोक के साथ मनाया सफलता का जश्न!


इसमें कोई दो राय नहीं है कि हर कोई अमेजॅन प्राइम वीडियो की सबसे बहुप्रतीक्षित श्रृंखला की रिलीज का इंतजार कर रहा था, जो आखिरकार 15 मई को रिलीज हो चुकी है। इसकी रिलीज के पहले ही दिन, कॉप ड्रामा-इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर दर्शकों का ध्यान, समीक्षा और प्रशंसा प्राप्त करते हुए जंगल में आग की तरह फैल गई है। दर्शकों से ऐसी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने की खुशी में, निर्माता अनुष्का शर्मा और टीम ने एक वर्चुअल पार्टी के साथ सफलता का जश्न मनाया है। अनुष्का ने पार्टी की झलक साझा करते हुए अपने सोशल मीडिया पर पार्टी का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।
आठ एपिसोड की यह इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब तक का सबसे बड़ा शो माना जा रहा है। शो में जयदीप अहलावत मुख्य भूमिका में और अभिषेक बनर्जी व नीरज काबी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह श्रृंखला दर्शकों को नरक के एक वर्चुअल सफर पर ले जाती है। पाताल लोक अब लाइव है और विशेष रूप से अमेजॅन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

news
Share
Share