window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); समिति ने 48वें दिन 305 भोजन के पैकेट वितरित किए | T-Bharat
February 12, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

समिति ने 48वें दिन 305 भोजन के पैकेट वितरित किए

देहरादून, (Amit kumar) सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द देहरादून द्वारा लगातार 48वें दिन 305 खाने के पैकेट हरिद्वार बायपास पुलिस चैकी के माध्यम से वितरित किए गए। समिति के सचिव गजेंद्र  भंडारी ने कहा की समिति द्वारा लगातार 48 दिनों से यह  पुनीत कार्य समस्त क्षेत्रवासियों व वार्ड 52 के अंतर्गत आने वाली सभी कॉलोनियों कुंजापुरी बिहार बहुगुणा कॉलोनी गणेश विहार एकता विहार गायत्री विहार बैंक कॉलोनी का समिति को हमेशा सहयोग मिल रहा है। इसके साथ समिति को सरस्वती विहार कॉलोनी  के मातृशक्ति और युवा शक्ति का विशेष सहयोग मिल रहा है। समिति सभी लोगों का हृदय से आभार प्रकट करती है इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट, सचिव गजेंद्र भंडारी, उपाध्यक्ष कैलाश तिवारी, प्रचार सचिव सोहन सिंह रौतेला, आशीष गुसाईं, दीपक काला, नितिन मिश्रा, पुष्कर सिंह गुसाईं, कुलानंद पोखरियाल, कैलाश रमोला, विनोद पुंडीर, अनिल गुसाईं, संतोष नेगी, मुकेश पोखरियाल, उपेंद्र काला आदि उपस्थित रहे।

news
Share
Share