मन अगर बेचैन हो
काम मे लगे न ध्यान
ध्यान हटाकर काम से
प्रभु का ले लो नाम
जब कुछ भी वश मे नही
करते सब भगवान
फिर चिंता काहे की
काहे का अभिमान
द्रष्टा बनकर देखो बस
ईश्वरीय लीला जानकर
एक पात्र आप भी हो
इतना ही बस मानकर
जो होगा अच्छा होगा
विश्वास प्रभु पर कीजिए
वही तो है तारणहार
याद उन्ही की कीजिए।
—-श्रीगोपाल नारसन
प्रभु का ले लो ………..!

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश