window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); प्रीतम सिंह के प्रयासों की सराहना की | T-Bharat
April 28, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

प्रीतम सिंह के प्रयासों की सराहना की

प्रीतम सिंह के प्रयासों की सराहना की

प्रीतम सिंह के प्रयासों की सराहना की


देहरादून,(Amit kumar)। लॉक डाउन के दौरान जिस प्रकार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी छात्रों की घर वापसी का लगातार प्रयास करते हुये मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उत्तराखंड शासन पर दबाव बनाकर बस व अन्य साधन उपलब्ध करा कर सराहनीय कार्य किया है, दूसरे राज्यो में फंसे सभी प्रवासी छात्रों को उनके घर भिजवाने में प्रीतम सिंह के प्रयास की बहुत चर्चा हो रही है।  सभी छात्र बहुत खुश हैं और वह सब कांग्रेस के उज्जवल भविष्य की कामना शोसल मीडिया पर कर रहे हैं ,दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के वो प्रदेश अध्यक्ष है जो हमेशा नौटंकी के मंचों पर तो विराजमान रहते हैं, किन्तु लॉक डाउन के दौरान जनता की सेवा के मंचो से गायब होकर कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध षड्यंत्र कारी झूठी बयानबाजी करते रहते हैं। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल कोरोना लॉक डाउन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा एक के बाद एक लगातार किए गए कार्यक्रमो और प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त करता है। उत्तराखंड सहित पूरे देश में कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के कामों को सराहा जा रहा है जो छात्र दूसरे राज्यों से अपने घर उत्तराखंड पहुंचे हैं वह सब प्रीतम सिंह और कांग्रेस का गुण गान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल की और से प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी, प्रदेश महिला अध्यक्ष हेमा पुरोहित, सह कोषाध्यक्ष डॉ0 नौमान रजा, मुख्य प्रवक्ता प्रवीण पुरोहित, प्रदेश सचिव नीरज त्यागी ने प्रीतम सिंह के कार्यों को सैल्यूट किया है।

news
Share
Share