window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); सिद्धार्थ शुक्ला को हॉलीवुड फिल्में करते देखना चाहते हैं विद्युत जामवाल | T-Bharat
April 28, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

सिद्धार्थ शुक्ला को हॉलीवुड फिल्में करते देखना चाहते हैं विद्युत जामवाल


देश के सबसे बड़े रियेलिटी शो बिग-बॉस 13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला ना सिर्फ शो के दौरान बल्कि अभी भी सुर्खियों में छाए हैं. शो के दौरान उनका एंग्री यंग मैन से लेकर फनी साइड भी देखने को मिला और शहनाज कौर गिल के साथ उनकी दोस्ती ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. वैसे तो सिद्धार्थ बिग-बॉस से पहले भी काफी फेमस थे, लेकिन शो ने उनकी पॉपुलेरिटी को अलग ही बुलंदियों पर पहुंचा दिया है. इस बीच बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर ऐसी बात कह दी है, जिसके बारे में हर तरफ चर्चा शुरू हो गई है. विद्युत जामवाल ने ट्वीट कर सिद्धार्थ शुक्ला को हॉलीवुड फिल्मों के काबिल बताया है.
बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल को लगता है कि सिद्धार्थ एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्हें बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड फिल्म में भी काम करना चाहिए और इसके लिए वह बिल्कुल तैयार हैं. दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर ट्वीट करते हुए एक ट्विटर यूजर ने विद्युत जामवाल से कहा कि, आपको क्या लगता है विद्युत जामवाल, सिद्धार्थ को एक लीड माचो एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री लेनी चाहिए.
इस पर जवाब देते हुए विद्युत जामवाल ने कहा कि, सिद्धार्थ की जरूरत हॉलीवुड को भी है, उन्हें बॉलीवुड की सीमाओं तक मत बांधिये. बता दें सिद्धार्थ शुक्ला ने बालिका वधु से लेकर कई दिल से दिल तक जैसे कई हिट सीरियल्स में काम किया है. वहीं वह वरुण धवन और आलिया भट्ट स्टारर हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां में भी नजर आए थे.

news
Share
Share