window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); कंगना रनौत ने इरफान खान को किया याद | T-Bharat
July 30, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

कंगना रनौत ने इरफान खान को किया याद


ऐक्टर इरफान खान के इंतकाल से पूरी बॉलिवुड इंडस्ट्री सदमे में है। ऑनस्क्रीन तो उनके काम की तारीफ होती ही थी, ऑफस्क्रीन भी उनके व्यवहार के लोग कायल थे। बॉलिवुड की दो फिल्मों में उनके साथ काम कर चुकीं ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपने को-स्टार को याद किया जो बाद में उनके दोस्त बन गए।
लाइफ… इन अ मेट्रो और नॉकआउट जैसी फिल्मों में इरफान के साथ काम करने वाली कंगना ने याद करते हुए बताया कि शुरुआत में उनके बीच कोई बॉन्ड नहीं था लेकिन जब उन्होंने इंडो-फ्रेंच प्रॉडक्शन डिवाइन लवर्स में काम किया तो वे दोस्त बन गए। हालांकि, यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।
कंगना ने बताया कि वे जब मिलते थे, मुश्किल से काम के बारे में बात कर पाते थे। इरफान ने कभी भी अपने टैलंट, स्टारडम और अपने क्राफ्ट को बहुत सीरियसली नहीं लिया।
ऐक्ट्रेस ने कहा, जब वह एंग ली की फिल्म कर रहे थे, उन्होंने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को भी रिजेक्ट किया। इसके लिए हम उन्हें चिढ़ाते थे लेकिन इससे उन्हें बिल्कुल भी असर नहीं पड़ता था। वह बहुत ही कूल आदमी थे।
कंगना ने आगे बताया कि इरफान इतने वास्तविक थे कि उन्होंने एक निश्चित दायरे में घुसने का नाटक नहीं किया। वह पहले दिन से इंडस्ट्री की बकवास वाली चीजों से ऊपर थे। बता दें, कंगना के अलावा कई दूसरे सिलेब्स ने भी उन चीजों के बारे में बताया है जो उन्होंने इरफान से सीखीं।
००

news
Share
Share