देहरादून,(Amit Kumar): हाथीबड़कला न्यू कैंट क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश प्रधान के नेतृत्व में नगर निगम के कोरोना योद्धाओं को माला पहनाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।इस मौके पर रमेश प्रधान ने कहा कि सफाई कर्मचारी के बिना किसी भी शहर की स्वच्छता की कल्पना नही की जा सकती। सफाई कर्मचारी सदैव खुद को जोखिम में डालकर हम सभी को संक्रामक रोगों से बचाने का काम करता है। इसलिए सिर्फ कोरोना काल ही में नही बल्कि हमेशा सफाई कर्मचारी हमे संक्रामक रोगों से बचाने के लिए खुद को जोखिम में डालकर युद्ध लड़ने का काम करता है। नालियां गली मौहल्ले व सडकों की सफाई कर यह योद्धा प्रतिदिन हर इन्सान को नवजीवन देने का काम करता है। इसलिए इनका सम्मान करना शहर के हर नागरिक का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय में भी सफाई कर्मचारी अपने दायित्वो ंसे मुह मोडता नही देखा गया है। इसलिए सफाई कर्मचारी हर तरह से सम्मान का पात्र है। इस मौके पर न्यू कैंट रोड निवासी भी वहां मौजूद थे।
निगम के कोरोना यो़द्धाओं का किया फूल मालाओं से सम्मान



More Stories
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर हरिद्वार पुलिस ने कमर कसी
मुख्यमंत्री ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
मौसम का खतरा बढ़ा, चंद्रशिला ट्रैक दोपहर 12 बजे के बाद बंद