window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); टीवी एक्ट्रेस संगीता चौहान के पति 4 दिनों से लापता! | T-Bharat
March 15, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

टीवी एक्ट्रेस संगीता चौहान के पति 4 दिनों से लापता!

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस संगीता चौहान के पति चिराग शाह बीते गुरुवार से ही लापता हैं। ख़बर है कि उसी दिन पति-पत्नी दोनों में ही किसी बात को लेकर बहस हुई थी। शुक्रवार को ही चिराग के भाई चिंतन ने मलाड के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में इस बाबत एफआईआर दर्ज करायी है।

एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए चिंतन ने बताया- उनकी मां चिराग को लेकर काफी परेशान हैं और वो पुलिस की मदद से जल्द ही उसे तलाश लेंगे। बहरहाल, सूत्रों की मानें तो दोनों ही पति-पत्नी में आये दिन लड़ाइयां होती रहती थीं। गुरुवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ था।

गौरतलब है कि संगीता चौहान इन दिनों एक श्रृंगार- स्वाभिमान सीरियल में नज़र आ रही हैं। ख़बर है कि नोक-झोंक के बाद संगीता अपने शूट पर निकल गयीं और चिराग ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। तभी से चिराग लापता हैं और उनकी कोई ख़बर नहीं मिल पा रही है!

news
Share
Share