हरिद्वार,(अमित कुमार): लॉक डाउन के कारण उत्पन्न परिस्तिथियों को देखते हुए श्रमिक संगठन भेल मजदूर कल्याण परिषद-इंटक भेल द्वारा लॉक डाउन के दूसरे चरण में शुरू किए गए सेवा-सहायता के अभियान के आज चोदवे दिन लगभग 1150 पैकेट भोजन निर्मल बस्ती निकट रानीपुर रो शिवालिक नगर, राजा बिस्कुट पुलिस चौकी ,नवोदय नगर रोशनाबाद,रामधाम कालोनी,सुभाष नगर निकट डी पी एस भेल के चिन्हित जरूरतमन्द लोगो मे वितरित करवाये गए।
कार्यालय पर भोजन के लिए आने वाले ज्वालापुर एवम भेल उपनगरी के आस पास क्षेत्र के कुछ जरूरतमन्द परिवारो को भी वही पर भोजन उपलब्ध कराया गया।
उनसे ये अपील भी महामन्त्री राजबीर सिंह द्वारा की गई कि वे सभी सामाजिक दूरी का पालन करे, स्वच्छता का ध्यान रखे और लॉक डाउन के निर्देशों का पूर्णतः पालन करे।उन्होंने कहा आज मजदूर ही मजदूर जे काम आ रहा है। यह गौरव की बात है।
मजदूर ही मजदूर के काम आ रहा है :राजबीर



More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश