window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); लकी मॉमी सनी ने बेटी को बताया बेहद खूबसूरत | T-Bharat
February 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

लकी मॉमी सनी ने बेटी को बताया बेहद खूबसूरत


अभिनेत्री सनी लियोनी ने एक बेहद खूबसूरत बेटी का मां होने को लेकर खुद को एक भाग्यशाली मां कहा है। सनी ने निशा के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें मां और बेटी मुस्कुरा रही हैं। गुलाब वाले टियारा फिल्टर से उनकी सुंदरता और बढ़ गई है।
वीडियो के कैप्शन में सनी ने लिखा है निशा बेहद खूबसूरत, मैं एक लकी मॉमी हूं, जो मेरी इतनी प्यारी बेटी है।
सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने साल 2017 में निशा को गोद लिया था।
सनी, जिनके तीन बच्चे हैं , निशा, नोआह सिंह और अशर सिंह हैं, उन्होंने इससे पहले इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें बताया था कि कोरोनोवायरस संकट के समय में बच्चों को मास्क पहनना कितना मुश्किल है।
तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, एक नया युग..काफी दुखद है कि मेरे बच्चों को अब इस तरह रहना है लेकिन यह आवश्यक है। बच्चों को मास्क पहनाने का प्रशिक्षण दे रही हूं।

news
Share
Share