देहरादून। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को नोटिस जारी किया है साथ ही डोईवाला विधानसभा के 11 अन्य प्रत्याशियों को भी नोटिस जारी किया गया है।
दरअसल हेमा पुरोहित द्वारा विधानसभा चुनाव परिणाम के संबंध में दायर याचिका पर हाई कोर्ट ने त्रिवेंद्र सहित अन्य प्रत्याशियों से जवाब मांगा है। यही नहीं हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग और रिटर्निंग अफसर से भी जवाब मांगा है। जवाब के लिए 4 हफ़्तों का समय दिया है इस मामले अब अगली सुनवायी 29 मई को होगी।
इससे पूर्व हेमा पुरोहित द्वारा याचिका दायर की गयी थी की उनका नामांकन बगैर जानकारी के रद्द कर दिया गया था।

More Stories
15 से 20 जून तक देहरादून में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी और शिविरों का आयोजन
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया
अकुम्स ने ‘कमाई-पढ़ाई योजना’ की शुरुआत की, युवाओं को पढ़ाई के साथ कमाई का दे रहा अवसर