window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); रणवीर सिंह ने दिया शाहरुख खान को चैलेंज | T-Bharat
February 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

रणवीर सिंह ने दिया शाहरुख खान को चैलेंज


लॉकडाउन के कुछ दिनों के लिए बढ़ जाने के साथ लोग अपने फेवरिट सिलेब्स से जुड़े तस्वीरें और वीडियोज खोजने में लगे हैं। इसी तरह शाहरुख खान का फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2018 का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।
लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर लोगों को टाइमपास सोशल मीडिया बन गया है। सिलेब्स और उनके फैंस सभी सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा ऐक्टिव हैं। इस वीडियो में अवॉर्ड शो के दौरान रणवीर सिंह शाहरुख खान को चैलेंज करते हैं। वह शाहरुख से कहते हैं कि उनके सारे आइकॉनिक डायलॉग्स याद रखना मुश्किल है। वह उनसे एक बार में बोलने के लिए कहते हैं।
हालांकि जब शाहरुख माइक पकड़ते हैं तो रणवीर दंग रह जाते हैं। वह अपने सारे आइकॉनिक डायलॉग्स एक साथ खूबसूरती से मिलाकर बोलते हैं और या इससे एक नया डायलॉग बना देते हैं।
उन्हें ऐसा करते देख रणवीर ही नहीं वहां मौजूद सारे लोग उनके लिए तालियां बजाते हैं। बता दें कि कोरोनावायरस पीडि़तों के लिए सिलेब्स दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। शाहरुख खान ने भी कई राज्यों मेंं काफी डोनेशन दिया है। साथ ही बीएमसी को अपने ऑफिस की बिल्डिंग भी ऑफर की है। वहीं रणवीर और दीपिका भी मदद कर चुके हैं।

news
Share
Share