window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); पेशावर कांड ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई:CM | T-Bharat
July 30, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

पेशावर कांड ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई:CM

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली

Dehradun: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ‘पेशावर कांड‘ की वर्षगांठ पर वीर नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि भारत की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने पेशावर कांड की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि पेशावर कांड ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारत की आजादी में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली तथा उनके साथियों के योगदान को अविस्मरणीय एवं अद्वितीय बताया है और कहा यह महत्वपूर्ण घटना भारत की आजादी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है।

news
Share
Share