हरिद्वार। आम आदमी पार्टी जिला हरिद्वार द्वारा झंडा चैक ज्वालापुर में विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष रानीपुर संजय मेहता, अनूप मेहत की अध्यक्षता में कोरोना महामारी के खिलाफ निरंतर सेवाएं देने पर सोशल डिस्टनसिंग को ध्यान में रखकर सफाई कर्मचारियों का स्वागत कर मालार्पण कर शॉल भेंट की गई एवम उनके कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें योद्धा करार दिया। वही इस अवसर पर भोजन वितरण किया गया साथ ही सफाईकर्मी ऋषिपाल की सेनेटीजेशन का कार्य करते हुए मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें शहीद का दर्जा देने एवम मृतक ऋषिपाल को सरकार द्वारा निर्धारित सम्मान राशि स्वीकृत कर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने हेतु मांग की गई। आम आदमी पार्टी ने इससे सम्बंधित एक पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से शहरी विकास मंत्री एवम मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम हरिद्वार को दिया गया। इस अवसर पर पार्टी की जिला अध्यक्ष हेमा भण्डारी, जिला सचिव अनिल सती, विधानसभा अध्यक्ष अनिल कुमार, विधानसभा सचिंव संजय मेहता, अर्जुन सिंह, अनूप मेहता, सुनील वर्मा, आशिष गर्ग, विशाल मित्तल, मयंक, निमित मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सफाई कर्मचारियों का आप कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश