Dehradun,(Amit Kumar):मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लुधियाना में उपचाररत पौड़ी जनपद के पाबो ब्लॉक के डूंगरी गांव की लड़की रितिका रावत के इलाज पर हुए एक लाख 60 हजार रुपए की धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जारी करने के निर्देश दिए हैं। रितिका का लुधियाना के एस.जे.एस. हेल्थ केयर लि. में एक्सेप्लोरेट्री लेपेरोटॉमी का ऑपरेशन हुआ। रितिका के माता पिता गरीबी के कारण खर्चा वहन नहीं कर पा रहे थे जिस कारण उन्होंने सोशल मीडिया पर सहयोग की अपील की थी।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र के संज्ञान में सोशल मीडिया के माध्यम से यह मामला आते ही उन्होंने अस्पताल प्रशासन को रितिका को अस्पताल से रिलीव करने के निर्देश दिए।
रितिका के पिता श्री बलवंत सिंह राणा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया ।
रितिका रावत के इलाज पर हुए एक लाख 60 हजार रुपए की धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जारी करने के निर्देश दिए


More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश