हरिद्वार,(Amit Kumar): देवभूमि बधिर एसोसिएशन और श्रीसाई इंस्टीटयूट की अगुवाई मे गंगा मां की रसोई भंडार के स्वयंसेवको की भूखे पेट के लिए भोजनसेवा निरन्तर जारी है। श्रीसाई इंस्टीटयूट के प्रबंध निदेशक समाजसेवी संजीव शर्मा ने ऋषिकुल बस्ती, गोविंदपुरी, ज्ञानलोक कॉलोनी सहित कई क्षेत्रो का भ्रमण कर बेहद गरीब एवं जरूरतमंदो की पहचान कर उन्हे राशन सामग्री वितरित की। सहयोगी कदम फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन राजवंश और गौरव अग्रवाल ने टिबड़ी और इंडस्ट्रियल एरिया बस्ती मे जाकर जरूरतमंदो को राशन सामग्री उपलब्ध कराई। देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं गंगा मां की रसोई भंडार के कार्यक्रम संयोजक संदीप अरोड़ा और विमला तागरा ने कहा ने कहा कि हमारे रसोई भंडार से राशन ले जाने वालो मे बड़ी संख्या मे वो महिलाए ही आती है, जो प्रदेश से बाहर की है, जिनके काम लॉक बंदी के कारण अस्थायी रूप से छूट गए है। ये सब सिडकुल और घरो मे काम करने वाली महिलाए है।संजीव शर्मा और अतुल राठौर ने कहा कि राशनकार्ड वाले भी हमसे राशन सामग्री ले जा रहे हैं क्योकि उन्होने सरकार की ओर से राशन सामग्री ना मिलने की बात कही है। नवीन राजवंश और विवेक भूषण ने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया के लोगो के मोबाईल मे आरोग्य सेतु एप्लीकेशन भी डाउनलोड कराया गया।
गंगा मां की रसोई भंडार का जरूरतमंदो को राशन सामग्री वितरण जारी


More Stories
जनता दर्शन में उमड़ी भीड़ः 1़9़5 फरियादी पहुंचे समाधान की आस में
बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों को मिला आत्मविश्वास और मानसिक शांति का मंत्र
उत्तराखण्ड में कोडीन युक्त कफ सिरप पर बड़ी कार्रवाई, जन स्वास्थ्य सर्वोपरि