window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); सोनम कपूर को लगी पानी पूरी खाने की तलब | T-Bharat
June 21, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

सोनम कपूर को लगी पानी पूरी खाने की तलब


Bollywood: बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों दिल्ली में अपने पति आनंद आहूजा के साथ हैं। कपल ने लंदन से लौटने के बाद खुद को सेल्फ चरंटीन कर लिया है। लॉकडाउन के बाद से ही वे सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ नया पोस्ट कर रही हैं।
हाल ही में आनंद के लिए सोनम हेयरस्टाइलिस्ट बन गई थीं। उन्होंने कुछ वीडियोज भी शेयर किए थे जो तेजी से वायरल हुए। एक वीडियो में सोनम अपने पति के गालों पर किस करती हुई भी नजर आई थीं।
अब ऐक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया और वह कुछ ऐसा है जो इस लॉकडाउन के समय में हम सभी के साथ हो रहा है। सोनम ने अपनी फिल्म आयशा से एक जीआईएफ शेयर किया जिसमें वह शॉपिंग करती दिख रही हैं और क्रेडिट कार्ड को स्वाइप कर रही हैं।
जो चीज लोगों को रिलेट कर रही है, वह है कैप्शन। पोस्ट में लिखा है, मैं: लॉकडाउन के बाद अपना सारा पैसा चाट पर खर्च करते हुए। वहीं, सोनम ने कैप्शन दिया, पानी पूरी, मैं तुम्हारे लिए आ रही हूं।
प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो सोनम आखिरी बार फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आई थीं। अब खबर है कि उनकी बहन रिया कपूर 2018 में आई हिट फिल्म वीरे दी वेडिंग बनाने की प्लानिंग कर रही हैं।

news
Share
Share