window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); तनुज विरवानी ने लघु फिल्म का निर्देशन किया | T-Bharat
July 29, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

तनुज विरवानी ने लघु फिल्म का निर्देशन किया


इनसाइड एज और कोड एम में आखिरी बार नजर आए अभिनेता तनुज विरवानी कोरोनावायरस लॉकडाउन के बीच एक लघु फिल्म लेकर आए हैं, जिसका शीर्षक है अर्बन इनकर्सरेशन।
फिल्म का निर्देशन तनुज ने किया है, वह भी अपने मोबाइल फोन से।
इस बारे में तनुज ने कहा, लघु फिल्म का लक्ष्य हर किसी को यह बताना है कि चाहे वह एक सेलिब्रिटी हो या रोज ऑफिस जाने वाला सामान्य व्यक्ति, हम सभी इसमें (महामारी) एक साथ फंसे हुए हैं और यही हम मनुष्यों के लिए दु:खद है कि इसने हमें महसूस करा दिया है कि इसकी गंभीरता हमने इसकी चरम स्थिति में पहुंचने के बाद समझा। आशा है कि अगर मैं अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के साथ उन्हें समझा सकूं तो यह सफल हो जाएगा। यह संदेश सरल है। अपने मोह को हावी न होने दें। अपनी स्वच्छता बनाए रखें। यह वक्त भी गुजर जाएगा।
तनुज ने आगे कहा, मैंने इसे आईफोन 10 पर शूट किया। मैंने अपने एक घरेलू सहायक को घर पर ही एक स्टैंड के तौर पर रखा, जिसके आधार पर मैंने शॉट फ्रेम किया, फिर उसे इसका अभ्यास कराया और उसे ऐसा ही करने के लिए कहा, और फिर मैंने शूट कियाा। मैंने इसकी कोई स्क्रिप्ट नहीं लिखी थी, न ही इसमें कोई डायलॉग है।

news
Share
Share