देहरादून। मुख्यमंत्री आवास परिसर में मौन बॉक्स से 1 माह में 20 किलोग्राम शहद का उत्पादन किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के लिए मौन पालन के लिए कार्य योजना बनाई जाए। जिलावार कलस्टर बनाकर मौन पालन को बढ़ावा दिया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि के साथ मौन पालन किसानों की आर्थिकी को सुधारने में कारगर होगा। उन्होंने कहा किसानों के छोटे-छोटे समूह बनाकर उन्हें मौन बॉक्स उपलब्ध कराए जाएं। मुख्यमंत्री ने मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ मीनाक्षी जोशी से देहरादून में शहद की उत्पादकता की जानकारी ली, उन्होंने कहा रॉ हनी के उत्पादन पर भी जोर दिया जाए। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, श्रम एवं संविदा सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष श्री शमशेर सिंह सत्याल, मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित आदि उपस्थित थे।
सीएम आवास परिसर में मौन बॉक्स से 1 माह में 20 किलोग्राम शहद का उत्पादन हुआ

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश