हरिद्वार,(Amit Kumar)- जिलाधिकारी हरिद्वार श्री सी रविशंकर ने आज मुख्य विकास अधिकारी श्री विनीत तोमर तथा नोडल अधिकारी श्री ललित नारायण मिश्र के साथ रोशनाबाद में स्थापित होमक्वारंटाइन माॅनिटरिंग संेटर का निरीक्षण किया। यह माॅनिटरिंग सेंटर 16 दूरसंरचार लाइनों से संचालित हो रहा है। यहां टीम विभिन्न क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों, आशा कार्यकत्रियों माध्यम से घरों में क्वारंटाइन किये गये कोरोना संदिग्धों की निगरानी रखने का कार्य किया जा रहा है। होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा पंजिकरण की कार्रवाई भी की जा रही है। कल शुक्रवार को 16 तथा आज शनिवार को 10 लोगों पर उल्लंघन करने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गयी।
लॉक डाउन तोड़ने पर दर्ज हुआ मुकदमा

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश