अभिनेता राहुल देव अपनी आगामी परियोजना के लिए तीन किलो तक मसल्स बढ़ाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। वह फिलहाल वेब सीरीज हू इज योर डैडी? में नजर आ रहे हैं।
राहुल ने कहा, मैं हू इज योर डैडी? को मिल रही प्रतिक्रियाओं से खुश हूं। यह काफी मजेदार है औरलोग इसका लुफ्त उठा रहे हैं। ऐसे वक्त में लोगों को हंसाना बेहतरीन हैवह आगे कहते हैं, अगली परियोजना में मुझे थोड़ा हट्टा-कट्टा दिखना है। मैं अपने किरदार के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता। इस शारीरिक बदलाव के लिए मुझे बिना जिम का सहारा लिए तीन किलो तक मसल्स बढ़ाने होंगे। अपने करियर में भिन्न किरदारों के लिए इस तरह के शारीरिक बदलावों में होकर गुजरने के चलते मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं, इसलिए अपने पहले अनुभवों पर स्वाभाविक रूप से पूरी तरह से निर्भर रहता हूं।
अगली फिल्म के लिए राहुल देव को 3 किलो तक मसल्स बढ़ाने होंगे

More Stories
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया राफेल सेंटर का निरीक्षण
डीएम के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही बेहतर
प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पलः रेखा आर्या