window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); लोग घूमने फिरने, बिना काम के या बेवक्त में निकल रहे हैं :डीजीपी | T-Bharat
July 30, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

लोग घूमने फिरने, बिना काम के या बेवक्त में निकल रहे हैं :डीजीपी

Dehradun: प्रदेश में लागू लॉक डाउन को लोग गंभीरता से नहीं ले रहे। इसके उल्लंघन में अब तक चार हज़ार सात सौ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि 1155 मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि सुबह सात से दोपहर एक बजे तक लोगों को आवश्यक कामों और खरीदारी के लिए छूट दी गयी है।

जिसके बावजूद लोग घूमने फिरने, बिना काम के या बेवक्त में निकल रहे हैं। जिस कारण भीड़ होने से कोरोना का संक्रमण फैलने का ज्यादा डर पैदा हो रहा है। इसे रोकने के लिए पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को प्रदेश भर में 69 मुकदमे दर्ज किए गए। जिसमें 257 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

लोगों को समझना चाहिए कि ये वक्त घूमने या बेवजह घर से बाहर जाने का नहीं। फिर भी लोग नहीं मान रहे। पुलिस को जितनी सख़्ती करनी पड़े करेगी। जितनी गिरफ्तारी करनी पड़े करेगी। ताकि लोग इस महामारी से बचे रहें। 

news
Share
Share