window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); लॉक डाउन पर प्रशासन हुआ सख्त | T-Bharat
April 28, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

लॉक डाउन पर प्रशासन हुआ सख्त

by अमित कुमार

हरिद्वार। जिले में कोरोना के तीन पॉजिटिव मामले मिलने के बाद प्रशासन लॉक डाउन पर सख्त हो गया है। जिलाधिकारी सी रविशंकर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर नए सिरे से लॉक डाउन के सम्बंध में की गई व्यवस्थाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जमाती और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि ज्वालापुर के पांवधोई मोहल्ले में दो जमातियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद पुरे क्षेत्र को दो जॉन में बाँटा गया है। पहले जॉन को कंटाइंमेंट जॉन और दूसरे को बफर जॉन नाम दिया गया है। दोनों जोनों में किसी की भी आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबन्ध है। आवश्यक दवाओं की आपूर्ति के लिए डोर टू डोर होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है। किसी भी तरह की स्वास्थय समस्या के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है।
वही प्रेसवार्ता में मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई ने बताया कि हरिद्वार पुलिस द्वारा पुरे जिले में सख्ती बरती जा रही है , हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली में एक जमाती और उसकी माँ के खिलाफ जानकारी छुपाने के आरोप में धारा 307 समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है,तथा आरोपी की तलाश तेज कर दी गई हैं।।

news
Share
Share