Haridwar,Amit kumar),गंगा मां की रसोई भंडार का कार्य छठे दिन भी निरंतर जारी रहा। आज कार्यक्रम संयोजक संदीप अरोड़ा, नवीन राजवंश, नवीन चौहान और गौरव अग्रवाल ने गरीब, असहाय और जरूरतमंदो के कॉलोनियो, बस्तियो मे जाकर राशन बांटे। सभी सदस्यो ने सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए अपने अपने दोपहिया वाहनो का एकल इस्तेमाल किया। आज इन सदस्यो द्वारा न्यू हरिद्वार कालोनी, मीना इन्कलेव और होली चौक कनखल के कई घरो और बस्तियो के गरीबो को रसद सामग्री प्रदान किए गए।

समाजसेवी गौरव अग्रवाल और कदम फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन राजवंश ने कहा कि टीम ने सरकार और प्रशासन के गाईडलाईंस के अनुसार सोशल डिस्टेंस का लगातार पालन करते हुए अलग अलग वाहनो का सिंगल इस्तेमाल किया ताकि शहरवासी भी देखकर जागरूक हो सके। बॉक्सिंग कोच नवीन चौहान और कार्यक्रम संयोजक संदीप अरोड़ा ने कहा कि, टिबड़ी, जगजीतपुर , कनखल हरिद्वार से कुछ असहाय और जरूरमंद राशन सामग्री लेने रानीपुर मोड़ स्थित हमारे स्थान आकर प्राप्त कर रहे हैं कई व्यक्ति भी हमसे ले जाकर गरीब परिवार की सहायता कर रहे हैं हमारी टीम को लोगों का भरपूर साथ मिल रहा है और गरीब परिवार की दुआ ओर आशीर्वाद भी दे रहे हैं और हमारी टीम के लोग कॉलोनी एवं बस्तियों में जाकर तलाश रही है। इसके विषय में अपने मित्रों से भी संपर्क साधा जा रहा है

More Stories
मंदिर में जब भी जाएं अहंकार को त्याग कर जाना चाहिएः आचार्य महामाया प्रसाद
टिहरी मेडिकल कालेज की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री से स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट
मुजबता मलिक कांग्रेस ओबीसी विभाग के चुनाव प्रचार प्रभारी नियुक्त