देहरादून । ओएनजीसी द्वारा वित्त पोषित एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक्शन रिसर्च सोसाइटी के माध्यम से विधायक गणेश जोशी द्वारा राजपुर मसूरी क्षेत्र के अति गरीब लोगों को 10,000 सेनिटाइजरों व 10,000 मास्कों का वितरण किया गया। विधायक गणेश जोशी द्वारा कोरोना से बचाव की जानकारी और लॉकडाउन के समय घर में रहने की सलाह दी गई। ड्यूटी मै तैनात पुलिसकर्मियों को भी विधायकजी द्वारा 550 मास्क और सैनिटाइजर प्रदान किए गए। विधायक गणेश जोशी ने पुरकुल गाव, जसपुर, उंटडिगाव, भगवन्तपुर, सलानगाव और गुनियालगाव में मास्क और सैनिटाइजर बंटवाए। विधायक जी ने मसूरी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पार्षदों के माध्यम से घर घर सैनिटाइजर मुहैया करवाए जिससे की इस महामारी से लडा जा सके। ओएनजीसी द्वारा संस्था की मदद के लिए विधायक जी एवम् समस्त जनता ने ओएनजीसी का धन्यवाद किया।
मसूरी विधायक ने कोरोना वाइरस के फैलाव की रोकथाम को सेनिटाइजर व मास्क वितरित किए

More Stories
बैठक में वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी
उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य
घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर बीएलए को साथ ले जाएं बीएलओः सीईओ