विकासनगर, देहरादून : विकासनगर से त्यूणी जा रही निजी बस टोंस नदी में जा गिरी। हादसे में करीब 44 लोगों की मौत की सूचना है। बस में करीब 50 लोग सवार बताए जा रहे हैं। सूचना पर एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि सुबह यह बस त्यूणी के लिए चली। उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा में घुमा के निकट चालक संतुलन खो बैठा और बस खाई में लुढ़कते हुए टोंस नदी में जा समाई। यह क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में होने के कारण देहरादून डीएम ने हिमाचल के डीएम से वार्ता भी की। इस पर हिमाचल और उत्तराखंड की ओर से संयुक्त रूप से रेस्क्यू चलाया जा रहा है।
हादसे की सूचना पर आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही हिमाचल पुलिस भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गई। खाई ज्यादा गहरी होने से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।

More Stories
खेल महाकुंभ 2026ः 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चैंम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच
मुख्य सचिव ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की
जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति, राज्य कैबिनेट ने लिए ऐतिहासिक फैसले