window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); 81वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बनाया भोजन | T-Bharat
March 22, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

81वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बनाया भोजन

by अमित कुमार

श्रीनगर कश्मीर निवासी 81वर्षीय बुजुर्ग महिला माँ शकुंतला जी कुछ समय पूर्व धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए आयी थी।परन्तु देश लॉक डाउन के चलते कनखल मे अपनी पुत्री श्रीमती वन्दना जी के यहां रुकी हुई हैं। दयालु माँ शकुंतला जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अपील पर आज स्वंय अपने हाथों से अभावग्रस्त जनों के लिए भोजन तैयार कर समाज में एक अनूठी मिसाल कायम की है। माता जी ने अपने दामाद श्री विवेक नारंग जी के माध्यम से मिश्रा गार्डन निर्मल विहार आवासीय समिति के महासचिव अमित कुमार गुप्ता जी से सम्पर्ककिया। इसके बाद अमित गुप्ता ने भोजन के तैयार 50 पैकेटों को जरूरत मन्द परिवारों को वितरित किया।

news
Share
Share