देहरादून। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण रामनवमी के मौके पर देहरादून में घरों में कन्या पूजन नहीं हुआ। लोगों ने घर पर ही पूजा की। व्रती महिलाओं ने व्रत खोला। कॉलोनियों में लोगों ने अपने घरों में पूजा कर जरूरतमंदों की मदद करने वाली संस्थाओं को राशन दान किया। रामनवमी के मौके पर जरूरतमंद बच्चियों को राशन बांटा गया। श्रीनगर गढ़वाल में भी घरों में सामान्य पूजन हुआ। कन्याओं को जिमाने के बजाय उन्हें घर पर जाकर ही भेंट दी गई। पकी हुई खाद्य सामग्री देने से लोगों ने परहेज किया। गोपेश्वर में घरों में कन्या पूजन किया गया। इस दौरान कन्या मास्क पहन कर पूजा में पहुंची। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर कन्या जिमाई गई।
रामनवमी में कम की घरों में हुआ कन्या पूजन

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश