देहरादून, । कोविड-19 के दृष्टिगत जनजाति कल्याण निदेशालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया जाएगा। यह जानकारी निदेशक जनजाति कल्याण सुरेंद्र चंद्र जोशी द्वारा दी गई। कोविड-19 के दृष्टिगत नुनावाला निवासी यशवंत सिंह रावत ने 2 लाख का चेक एवं मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी गोपाल सिंह रावत ने 21 हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता राशि के रूप में एक माह का वेतन दिया है। कोविड-19 के दृष्टिगत उत्तराखंड बीज प्रमाणीकरण संस्था देहरादून, द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख की धनराशि दी गई है। यह जानकारी अध्यक्ष, उत्तराखंड बीज प्रमाणीकरण संस्था राजवीर सिंह ने दी। पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अरुण कुमार सूद ने भी 11 हजार की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है।
मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता प्रदान की

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश