window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); श्रमिक मेरे परिवार के सदस्य - श्री शिवराज सिंह चौहान | T-Bharat
April 26, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

श्रमिक मेरे परिवार के सदस्य – श्री शिवराज सिंह चौहान

Bhopal: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ मध्यप्रदेश भवन एवं संनिर्माण कल्याण कर्मकार मंडल के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के खातों में कुल 88 करोड़ 50 लाख 89 हजार रूपए की आपदा राशि एक क्लिक से ट्रांसफर (अंतरित) की। इससे 8 लाख 85 हजार 89 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों में से प्रत्येक को एक हजार रूपये प्राप्त होंगे। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्रमिक मेरे परिवार के सदस्य हैं, उनका दु:ख मेरा दु:ख है। उन्होंने निर्माण श्रमिकों से कहा कि संकट के इस समय के दौरान सरकार उनके साथ खड़ी है। वे बस लॉकडाउन का पालन करें और अपने घरों में ही रहें। सरकार श्रमिकों की बेहतरी के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर श्रमिक श्री अभिषेक जैन और श्री आनंद राम साहू से भी बात की। 

इस दौरान मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस तथा प्रमुख सचिव श्रम श्री अशोक शाह भी उपस्थित थे। 

news
Share
Share