window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); ऐक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा नर्स बनकर निभा रहीं फर्ज | T-Bharat
April 28, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

ऐक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा नर्स बनकर निभा रहीं फर्ज


देश इस समय कोरोना वायरस से जूझ रहा है और सरकार इससे बचाव के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। वहीं, ऐक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा ने ऐसा काम किया है, जिससे उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है। शिखा मल्होत्रा फिल्म कांचली लाइफ इन ए स्लो में वेटरन ऐक्टर संजय मिश्रा के साथ नजर आ चुकी हैं। इस समय शिखा मल्होत्रा मुंबई के एक अस्पताल में वॉलनटिअर के रूप में कोरोना वायरस से लडऩे के लिए काम कर रही हैं।
शिखा मल्होत्रा ने दिल्ली के वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल से नर्सिंग की डिग्री ली है। उन्होंने अपने इस्टाग्राम अकाउंट कुछ तस्वीरें शेयर की और उनके साथ लिखा है, यह उन लोगों के लिए जो यह नहीं जानते हैं कि मैंने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल में पांच साल देकर नर्सिंग में बीएससी ऑनर्स किया है।
शिखा मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बता रही हैं उन्होंने मुंबई में हिंदू ह्रदय सम्राट बाला साहब ठाकरे अस्पताल के आइसोलेसन वॉर्ड में अपनी सेवाएं देंगी। इसके साथ ही वह लोगो से घर पर रहने की अपील कर रही हैं।

news
Share
Share