हमारे स्टार्स मल्टी टैलंटेड हैं, इसका सबूत कोरोना क्वॉरंटीन में दिख चुका है। कोई शानदार पेंटर है तो कोई लाजवाब कुकिंग करते हैं। सभी अपना-अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रहे हैं। पिछले दिनों इसी वजह बिग बॉस 13 फेम आरती सिंह भी चर्चा में रहीं, जिन्होंने अपना कुकिंग वीडियो पोस्ट किया था। अब आरती ने एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह टॉवल डांस करती दिख रही हैं।
अपने फॉलोअर्स को चियर करने को लेकर आरती ने अपना यह एंटरटेनिंग वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह काजोल के अंदाज में ही उनके आइकॉनिक गाने मेरे ख्वाबों में जो आए पर डांस करती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में पीच रंग के टॉवल में डांस करती दिख रही हैं आरती, जबकि उन्होंने खुद ब्लैक ड्रेस पहन रखी हैं।
उनकी इस पोस्ट पर बिग बॉस में साथ नजर आ चुकीं शेफाली बग्गा ने उन्हें टीज़ करते हुए पूछा है, कौन आता है ख्वाबों में? इसपर जवाब देते हुए आरती ने कहा, शक्ल नहीं दिखता…आता है तो कोई…इंतज़ार करना पड़ेगा थोड़ा कोरोना खत्म होने का।
बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से आरती ने मालदीव में अपना बर्थडे ट्रिप भी कैंसिल कर दिया, जहां वह अपनी मां के साथ जानेवाली थीं।
उन्होंने बताया था, मैं हमेशा से अपनी मां को मालदीव ले जाना चाहती थी और इसीलिए मैंने यह ट्रिप प्लान किया था।
००
क्वॉरंटीन में आरती सिंह कर रही हैं फैन्स का मनोरंजन

More Stories
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया राफेल सेंटर का निरीक्षण
डीएम के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही बेहतर
प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पलः रेखा आर्या