हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से माँग की है कि हरिद्वार शहर के अधिकांश प्राईवेट डाक्टर ओपीडी मे नहीं बैठ रहे है। जिससे कोरोना के अलावा जितने मरीज है। उनको बहुत परेशानी हो रही है। ऐसे मे अन्य संकट भी उत्पन हो सकता है। साथ ही शहर के प्राईवेट डाक्टरो से अपील करते हुए चैधरी ने कहाँ की सरकार के दिशा निर्देशनो को पालन करते हुए आप को कुछ समय के लिए ओपीडी मे मरीजों को देखना चाहिए। चैधरी ने कहाँ की संकट के इस दौर मे सब को एक दूसरे का ध्यान रखना है और सरकार के आदेशों का पालन करना है और सरकार भी जनता का ध्यान रखे। कोरोना के लिए सब मिलकर सरकार के साथ है पर अनेक प्रकार की बीमारियो से गर्शित लोग परेशान है तो नियमों का पालन कराते हुए डाक्टरो को ओपीडी चलने का आदेश करे जिससे जनता राहत महसूस कर सके।
हरिद्वार शहर के अधिकांश प्राइवेट डाक्टरों के ओपीडी में बैठने की अपील

More Stories
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर हरिद्वार पुलिस ने कमर कसी
मुख्यमंत्री ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
मौसम का खतरा बढ़ा, चंद्रशिला ट्रैक दोपहर 12 बजे के बाद बंद