window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); घर में रहने वाले को बताया अक्षय ने सुपरस्टार | T-Bharat
February 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

घर में रहने वाले को बताया अक्षय ने सुपरस्टार


बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का कहना है कि कोरोनावायरस की कड़ी को तोडऩे के लिए पूरे देश में किए गए लॉकडाउन की इस घड़ी में जो अपने घर में रहेगा, वही सुपरस्टार होगा। अक्षय ने व्यापार विशेषज्ञ जोगिंदर टुटेजा के एक ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। दरअसल, जोगिंदर ने किसी एक वीडियो को ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने इस बारे में बात की कि किस तरह से टाइगर श्रॉफ रैंबो, हीरोपंती 2 और बागी 4 जैसी अपनी आने वाली फिल्मों से सुपरस्टार बनने के लिए तैयार हैं।
इस पर अक्षय ने कहा, जोगिंदर तुम्हारी इस बात से मैं पूरी तरह से सहमत हूं कि टाइगर श्रॉफ आने वाले समय में धमाल मचाने वाले हैं, लेकिन इस वक्त एकमात्र वही व्यक्ति सुपरस्टार होगा, जो अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए घर में रहेगा। मैं हर एक से सुपरस्टार बनने की अपील करता हूं।
अक्षय लगातार सोशल मीडिया पर 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान अपने सभी देशवासियों से घर में रहने और सरकार संग सहयोग करने का आग्रह करते नजर आ रहे हैं, ताकि कोरोनावायरस को जड़ से उखाडक़र इससे जंग को जीता जा सकें।

news
Share
Share