by amit kumar
हरिद्वार। राज्य सरकार की ओर से कोरोनो वायरस संक्रमण से जनसमान्य को बचाये जाने के लिए की जिला स्तर पर गठित की गयी नोडल अधिकारियों के टीम से हरिद्वार जनपद के प्रभारी एनएचएम के अपर निदेशक श्री आलोक कुमार पाण्डेय ने आज सीएमओ के साथ आइसोलेशन केंद्र, क्वांरटाइन केंद्र सहित अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बीएचईएल गेस्ट हाउस में बनाये गये कोरंटाइन केंद्र, मेला अस्पताल में बनाये गये आईसोलेशन वार्ड आदि के विषय में विस्तार से श्री पाण्डेय को जानकारी दी।
सीएमओ ने निजि चिकित्सालयों से मिल सहयोग के तौर पर मिले चिकित्सा केंद्रो, मशीनो, स्वंय सेवियों की भी संख्या सहित जानकारी दी।
इस मौके अपर जिलाधिकारी श्री कृष्ण कुमार मिश्र, अपर चिकित्सा अधिकारी श्री एसडी शाक्य जिला सूचना अधिकारी श्रीमती अर्चना सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश