window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); आजकल भौकाली कर रही हैं बंदूकबाज की गर्लफ्रेंड बिदिता बाग | T-Bharat
February 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

आजकल भौकाली कर रही हैं बंदूकबाज की गर्लफ्रेंड बिदिता बाग


एमएक्स प्लेयर पर नई वेब सीरीज शुरू हुई है। इस वेब सीरीज का नाम है भौकाल। इस वेब सीरीज में मोहित रैना और बिदिता बाग मुख्य किरदार में हैं। बता दें कि बिदिता बाग वही ऐक्ट्रेस हैं जो फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दिख चुकी हैं। जहां तक भौकाल की कहानी की बात है, तो यह मुजफ्फरनगर पर बेस्ड है, जहां अपराध काफी बढ़ गया होता है। एसएसपी नवीन सिकेरा को यहां से अपराध खत्म करने के लिए भेजा जाता है। एमएक्स प्लेयर पर यह सीरीज बेहद हिट है। बिदिता बाग पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। वह एक बेहतर क्लासिकल सिंगर भी हैं। कॉलेज के दिनों से ही बिदिता ने मॉडलिंग की शुरुआत कर दी थी। ग्रैजुएशन के बाद वह ऐक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई पहुंच गईं। हिंदी के साथ-साथ बिदिता बंगाली फिल्में भी करती हैं और वहां भी वह काफी फेमस हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बंदूकबाज फिल्म में बिदिता की ऐक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। हिंदी फिल्म टी फॉर ताज महल के लिए भी बिदिता की काफी तारीफ हुई थी। उधर, मोहित रैना की बात करें तो वह टीवी सीरियल महादेव के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बना चुके हैं।
००

news
Share
Share